छोटे शहरों में डिजायनर परिधानों की मांग बढ़ी
बजाज अब 'इंडियाबुल्स' की पहल पर शुरू किए गए अलग-अलग ब्रांड के वस्त्रों के स्टोर 'स्टोर वन' में रचनात्मक सलाहकार के रूप में काम करेंगी। बजाज मानती हैं कि छोटे शहरों में डिजायनर परिधानों की मांग बढ़ गई है।
वर्तमान में केवल पुणे और नागपुर में यह स्टोर हैं। जल्दी ही मुंबई में भी एक स्टोर शुरू होने वाला है।
बजाज कहती हैं, "अभी हम अपना ब्रांड स्थापित करना चाहते हैं। हम जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहते हैं। इसलिए पहले नींव मजबूत होने दीजिए, बाद में अन्य शहरों में भी यह शुरूआत होगी।"
उन्होंने कहा, "महानगरों में रहने वाले लोगों को आसानी से डिजायनर वस्त्र मिल जाते हैं लेकिन छोटे शहरों के लोगों को इसमें परेशानी होती है। उनके पास पैसा होता है और वह खरीद सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें महानगरों में आना पड़ता है। इसलिए इन शहरों से शुरूआत करना अच्छा है। इन शहरों में ब्रांड स्थापित करने और अच्छी आय हासिल करने के बाद अन्य शहरों का रुख किया जाएगा।"
बजाज ने आईएएनएस से कहा, "इस तरह के डिजायनर स्टोर के लिए छोटे शहरों से शुरुआत करना अच्छा है क्योंकि यहां ग्राहकों की बेहतर प्रतिक्रिया मिलती है।"
बजाज ने बताया कि 'स्टोर वन' पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वस्त्र, गृह सज्जा की चीजें व अन्य सामान मिल सकेगा।
बजाज कहती हैं, "युवा डिजायनरों के लिए इस तरह की खुदरा दुकानें अच्छा अवसर हैं। इससे उन्हें व्यवसायिक स्तर पर मदद मिलती है और लोग भी अपनी जेब के मुताबिक डिजायनर परिधान पसंद कर सकते हैं।"
'स्टोर वन' में रितु कुमार, लेकोएनेट हेमंत, रिंकू सोबती, प्रियंका और अंकुर मोदी जैसे डिजायनरों द्वारा तैयार डिजायनर परिधान मिल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications