नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी
राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने शुक्रवार को बताया कि आज सुबह पटना के एक पत्रकार के मोबाइल फोन पर डब्लू नाम के एक कथित नक्सली ने एसएमएस भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है।
उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 09308670993 से भेजा गया एसएमएस हिन्दी में लिखा हुआ है जिसमें कहा गया है, "आपके सीएम की जान खतरे में है, अगर उन्हें बचाना चाहते हैं तो हमारे दो साथियों रवि सिंह और वीरेन सिंह को जेल से रिहा कर दो।"
सुबहानी के मुताबिक इस मामले की जांच पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर तथा पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एस़ क़े भारद्वाज कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात राज्य के खगड़िया जिले में कथित नक्सलियों ने 16 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications