स्वाइन फ्लू से 6 की मौत, मृतकों की संख्या 335 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में दो-दो मरीजों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में दो और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 132 हो गई है। इसी तरह कर्नाटक में 98 और गुजरात में 34 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को देश में 158 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10,533 हो गई है।
महाराष्ट्र में 45 नए मामलों के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2907 हो गई है। दिल्ली में 36 मरीजों के साथ पीड़ितों की तादाद 2730 हो गई है।
अन्य राज्यों में कर्नाटक में 24, आंध्र प्रदेश में 17, तमिलनाडु में 6, केरल में 15, हरियाणा में 7, उत्तराखंड में 2, हिमाचल प्रदेश में 2 और पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications