एड्स से निपटने के लिए भारत और प्रयास करे: संयुक्त राष्ट्र
भारत में संयुक्त राष्ट्र एड्स (यूएनएड्स) के समन्वयक चार्ल्स गिलका ने कहा, "भारत एड्स से निपटने के लिए अच्छा काम कर रहा है लेकिन इस बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे।"
चार्ल्स ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण एड्स की रोकथाम के लिए चालू किए कार्यक्रमों को पैसे की दिक्कत हुई है लेकिन इन कार्यक्रमों को नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत पर वैश्विक आर्थिक मंदी का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया के बाद एचाईवी से संक्रमित सबसे अधिक लोग भारत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications