'तालिबान के गढ़ पर हमला बोलेगा पाकिस्तान'
अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार दक्षिण वजीरिस्तान के कबायली इलाकों को तालिबान का गढ़ माना जाता है। अगले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सेना इन इलाकों पर हमला बोलेगी।
पिछले तीन महीने से पाकिस्तानी सेना इसके लिए योजना बना रही थी। समाचार पत्र ने सेना के एक अधिकारी के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
समाचार पत्र का कहना है कि उत्तरी वजीरिस्तान को पाकिस्तान में तालिबान का गढ़ कहा जाता है और यह क्षेत्र अलकायदा के लिए भी सुरक्षित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications