आतंकवादियों को मारकर मुक्त हुआ बंधक
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद कय्यूम ने गुरुवार को बताया, "तालिबान आतंकवादियों ने बुधवार को रहीम नाम के एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। उसी रात रहीम ने एक आतंकवादी की बंदूक छीनकर पांच तालिबानियों को ढेर कर दिया।"
कय्यूम ने बताया कि रहीम और उसका परिवार सुरक्षित हैं और वे सरकार की सुरक्षा में हैं। उन्होंने तालिबान के उस दावे को खारिज कर दिया कि रहीम सरकार के लिए काम करता था।
गौरतलब है कि तालिबान आतंकवादियों ने आह्वान कर रखा है कि अफगानी लोग सरकार के साथ खास तौर पर सुरक्षा बलों के साथ काम न करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications