महात्मा गांधी के बहुत ऋणी हैं अमेरिकी : ओबामा (लीड-1)

ओबामा ने महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर शुक्रवार को जारी अपने संदेश में कहा है, "वर्ष 1959 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की भारत यात्रा के दौरान महात्मा गांधी के संदेशों और आदर्शो का जो असर उनके ऊपर पड़ा था, उससे नागरिक अधिकार आंदोलन के जरिए अमेरिकी समाज में भारी बदलाव आया था।"

ओबामा ने कहा है, "आज के अमेरिका की जड़ें महात्मा गांधी के भारत और भारत की आजादी के लिए उनके द्वारा किए गए अहिंसक सामाजिक आंदोलन में निहित हैं।"

ओबामा ने कहा कि अमेरिकी जनता की ओर से महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वह उनके जीवन और संदेशों के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं।

ओबामा ने कहा है, "महात्मा गांधी के अहिंसक संदेश पर अपनी राय व्यक्त करने का यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। अहिंसा का यह संदेश पूरी दुनिया में लोगों को और राजनीतिक आंदोलनों को लगातार प्रेरित करता रहेगा।"

"हम भारत के लोगों के साथ उस महान आत्मा की जयंती के जश्न में शामिल हैं, जिसने अपना पूरा जीवन न्याय, सहिष्णुता, और अहिंसक प्रतिरोध के माध्यम से बदलाव को समर्पित कर दिया था।"

ज्ञात हो कि पिछले महीने ओबामा ने कहा था कि यदि उन्हें मौका मिलता तो वह महात्मा गांधी के साथ रात्रि भोज पर बैठना पसंद करते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+