सोनभद्र में नक्सलियों का एरिया कमांडर गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर पाल सिंह ने शुक्रवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार रात हमें सूचना मिली कि झारखंड के गढ़वा जोन का नक्सलियों का एरिया कमांडर अनिल ठाकुर उर्फ बैकुंठ अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में असलहे और विस्फोटकों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कोन थाना क्षेत्र में सोन नदी के आसपास मौजूद हैं।
सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद पूरे इलाके के घेरांबदी की। पुलिस के आने की खबर लगते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद अनिल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके सात साथी मौके से फरार हो गए। ठाकुर के पास से भारी मात्रा में असलहा व विस्फोटक जब्त किया गया है। वह झ्झारखंड के गढ़वा जनपद का रहने वाला है।
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गढ़वा और सोनभद्र में एक दर्जन गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है। ठाकुर से उसके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications