मप्र में छापे के दौरान 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि चार पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में करीब 100 अधिकारियों के एसबीआईईओ दल ने गुरुवार को सभी परिसरों पर एक साथ छापा मार कर कई करोड़ रुपये के लेन-देन के कागजात बरामद किए।
अधिकारी ने बताया कि छापे का अभियान रेवा की एक विशेष अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर चलाया गया। शुरुआती जांच में 2006 और 2007 में नहर के निर्माण और बांसनगर सिंचाई एवं विद्युत परियोजना में व्यापक भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था।
बांसनगर परियोजना के प्रमुख इंजीनियर बी.के. त्रिपाठी और 17 ठेकेदारों को अवैध घोटाले में नामित करते हुए सितंबर 2008 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications