बिहार में 16 लोगों की हत्या
पुलिस के अनुसार अलौली थाना क्षेत्र के इचरूआ गांव के लोग मोरकही थाना क्षेत्र के अमौसी गांव में रहकर खेती करते थे। यहां काफी दिनों से जमीन को लेकर कुछ लोगों से इनका विवाद चला आ रहा था। हत्या की वजह यही बताई गई है।
उधर, खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद है। मरने वालों में कुछ नवयुवक भी हैं।
पांडेय के मुताबिक सभी लोग अपने-अपने घर में सोए हुए थे कि कुछ अज्ञात लोग गांव में धावा बोल दिया और लोगों को घरों से उठाकर अपने साथ ले गए। गांव के बाहर ले जाने के बाद गोली मारकर सबकी हत्या कर दी गई। खबरों में कहा गया है कि हमलावर नक्सली थे हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है तथा जिले के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications