'आर्थिक संकट में गरीब देशों को नजरअंदाज किया गया'
भाटिया ने डब्लूटीओ सार्वजनिक मंच को संबोधित करते हुए कहा, "बहुराष्ट्रीय व्यापार नीति में कम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। वैश्विक मंदी को थामने के लिए किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में यह एक ऐसी चुनौती है जिसका समाधान किया जाना बाकी है।"
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय स्तरों पर कम विकसित अर्थव्यवस्थाओं की सक्रिय भूमिका व्यापार उदारीकरण का पूरी तरह से लाभ उठाने के नजरिए से अहम है। विश्व व्यापार वार्ता के बाधित दोहा दौर की बातचीत का भी यही मकसद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications