हिमाचल में सड़क परियोजना को केंद्र की मंजूरी
राज्य के लोक निर्माण मंत्री गुलाब सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश में पारवानू-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग 22 को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।
सिंह ने आईएएनएस को बताया, "कें द्र सरकार ने गुरुवार को चार लेन की पारवानू-सोलन राजमार्ग परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 549 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।"
उन्होंने कहा कि इस परियोजना को निर्माण, वित्त और काम (डीबीएफओ) के आधार पर आवंटित किया जाएगा। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तृतीय चरण का एक हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications