आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला
समचार पत्र 'एज' के मुताबिक छात्र गुरुवार को कीलर प्लेन्स ट्रेन स्टेशन पर बस से उतरा। वहीं पर दो स्थानीय लोगों ने उससे सिगरेट मांगी और उसने दोनों को एक-एक सिगरेट दे दी।
इसके बाद जैस ही भारतीय छात्र चलने के लिए मुड़ा उसके सिर पर बास्केटबाल के बैट से कम से कम छह वार किए गए।
छात्र इस हमले से अचेत होकर गिर पड़ा और हमलावर वहां से फरार हो गए।
कांस्टेबल केविन स्कावर्स ने बताया कि हमला बिना किसी उकसावे के किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications