Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुंबई स्माइल्स' मैराथन में जुटेंगे 600 दंत चिकित्सक

9 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले 'वल्र्ड डेंटल शो' के तहत यह आयोजन किया गया है। इस दौड़ के द्वारा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई विश्व मानचित्र में चमक उठेगी।

'मुंबई स्माइल्स' के नाम से आयोजित यह मैराथन 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी और अगले दिन सुबह 11 बजे तक चलेगी।

'भारतीय दंत चिकित्सा संघ' (आईडीए) व चूइंगम बनाने वाली कंपनी 'रिगले' ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया है। आयोजकों ने एक वक्तव्य के माध्यम से शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार की 2020 तक 'सभी के लिए मुख स्वास्थ्य' की महत्वाकांक्षी योजना को मजबूत बनाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

मैराथन के दौरान इसमें शामिल होने वाले लोग देश के ख्यात दंत चिकित्सकों से सलाह ले सकेंगे और अगले एक साल के दौरान दो निशुल्क दंत चिकित्सा जांच करा सकेंगे।

आईडीए के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने कहा, "मुंबई स्माइल्स एक मजबूत प्रयास है जिसके माध्यम से मुख स्वास्थ्य के संबंध में अधिक से अधिक लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी।"

सिंह ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस पहल के अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस मैराथन के जरिए लोगों को मुख स्वास्थ्य का महत्व बताने व पूरे अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से दांतों की जांच कराने की आवश्यकता के संबंध में बताया जाएगा।"

'वर्ल्ड डेंटल शो' में आईडीए के करीब 20,000 सदस्य शामिल होंगे। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, गृह एवं विदेश मंत्रालयय ने इसके लिए सहयोग किया है।

'वर्ल्ड डेंटल शो' दंत चिकित्सा उपकरणों, उत्पादों व सामग्रियों की विश्व की सबसे बड़ी वार्षिक प्रदर्शनियों में से एक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+