हरियाणा में रेलगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार शुक्रवार की सुबह रेलगाड़ी के इंजन के एक भैंस से टकरा जाने के कारण रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। रेलगाड़ी को खींचने के लिए दूसरा इंजन मंगाना पड़ा। रेलगाड़ी के यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं रेलगाड़ी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
चंडीगढ़ रेलवे के अधीक्षक आर.के.दत्ता ने आईएएनएस को बताया," रेलमार्ग पर इस घटना के बाद दिल्ली से कालका जाने वाली ट्रेन करीब डेढ़ घंटा विलंब हो गई वहीं कालका से दिल्ली आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications