हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1,222 उम्मीदवार
हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी सज्जन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,147,100 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 5,965,911 हैं।
विधानसभा चुनाव में 67 महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं जबकि 1,155 पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 231,350 मतदाता हैं जबकि नारनौल में सबसे कम 110,153 मतदाता हैं।
गुड़गांव विधानसभा में सबसे ज्यादा 108,689 महिला मतदाता हैं जबकि 122,661 पुरुष मतदाता हैं।
राज्य सूचना विभाग मतदाताओं के लिए वेबसाइटोंे के माध्यम से चुनाव संबंधी जानकारी मुहैया करा रहा है। इसके लिए विभाग ने 'सीईओहरियाणा डॉट एनआइसी डॉट इन' वेबसाइट शुरू की है।
गौरतलब है कि चुनाव संबंधी जानकारी पाने के लिए पूरे राज्य के मतदाताओं के लिए टोल फ्री नंबर 155212 शुरू किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications