नौका दुर्घटना : केरल सरकार ने की केंद्र सरकार की आलोचना
उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम को केरल के थेक्कडी में पेरियार वन्यजीव अभयारण्य झील में हुई नौका दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हो गई थी।
कोच्चि हवाई अड्डे पर गुरुवार की आधी रात को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राज्य के गृह और पर्यटन मंत्री कोदीऐरी बालाकृष्णन ने कहा था, " अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। हमने शवों को चार्टर विमान से भिजवाने का फैसला किया है। पूरी लागत हमारे द्वारा वहन की जाएगी।"
एर्नाकुलम की जिलाधिकारी एम.बीना ने बताया, " चार्टर विमान में 16 शवों को भेजा गया था जबकि दिल्ली और मुंबई के दो शवों को शुक्रवार की सुबह भेजा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications