छत्रधर महतो को पूछताछ के लिए कोलकाता लाया गया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, " सीआईडी की एक टीम महतो को पूछताछ के लिए शुक्रवार की दोपहर मुख्यालय ले आई।" महतो से सीआईडी के अधिकारी कुछ दिनों तक पूछताछ करेंगे।
महतो को नक्सलियों के साथ संबंध होने के आरोप में लालगढ़ क्षेत्र से पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के प्रमुख महतो को गुरुवार को पश्चिम मिदनापुर जिले के झारग्राम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया था जहां उसे 7 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications