वाराणसी में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे (लीड-1)
वाराणसी के राजकीय रेलवे प्रभारी वी.एन.दुबे ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना करीब सुबह 10 बजे हुई, जब वाराणसी से मुगलसराय जा रही एक मालगाड़ी के कैंट स्टेशन से कुछ दूरी पर 6 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में कोई हताहत हो नहीं हुआ है।
दुबे ने कहा कि रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण करीब एक दर्जन रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी में क्षतिग्रस्त रेलमार्ग को ठीक किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लगातार क्षतिग्रस्त रेलमार्ग को दुरूस्त करने का काम जारी है। अगले तीन से चार घंटों में रेलमार्ग सुचारू रूप से काम करने लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications