लश्कर से संबंध होने के संदेह में भारतीय गिरफ्तार
एक अधिकारी के अनुसार यह भारतीय भगौड़ा पिछले कई सालों से बांग्लादेश में इस्लामी आतंकवादी संगठनों के कार्यो की देखरेख कर रहा था।
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने के संदेह में गुरुवार को मोहम्मद इमदादुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था।
'न्यू एज' अखबार के हवाले से खबर दी गई है कि बांग्लादेश की खुफिया शाखा ने 28 वर्षीय इमदादुल्लाह उर्फ मामून उर्फ रिपोन मियां को राष्ट्रीय राजधानी के गबताली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
खुफिया विभाग के उपायुक्त मैनुअल इस्लाम ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि इमदादुल्लाह को बम, एके-47, एसएलआर, मशीनगन और राकेट लांचर जैसे सभी प्रकार के हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई है। वह बांग्लादेश में अप्रैल 2006 से ही रह रहा है।
एक अधिकारी के अनुसार इमदादुल्लाह पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के पदमापुकूर का निवासी है। इमदादुल्लाह को भारतीय पुलिस ने वर्ष 2006 में गिरफ्तार किया था लेकिन वह उसी वर्ष फरार होकर सीमा पार कर बांग्लादेश चला गया।
इमदादुल्लाह ने कहा,"मै बांग्लादेश वर्ष 2006 में शरण लेने के लिए आया था और लश्कर का एक नेता अबदुल्ला मुझे 4,000 रुपये प्रतिमाह भेजता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications