त्रिपुरा में विद्रोहियों ने 3 लोगों को बंधक बनाया
अगरतला से 180 किलोमीटर दूर धालेइ जिले के राइसाबारी गांव से बुधवार को विद्रोहियों ने छह जनजातीय ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था लेकिन बाद में उनमें से तीन को उन्होंने छोड़ दिया था।
उप महानिरीक्षक नेपाल दास ने आईएएनएस को बताया, "धलाई जिले के राइसाबारी गांव के छह जनजातीय ग्रामीणों का अपहरण उस समय किया गया जब वे बांग्लादेश से सूखी मछली लेकर लौट रहे थे।"
दास ने कहा कि छह ग्रामीणों में से तीन को उन्होंने छोड़ दिया है। आतंकवादियों ने ग्रामीणों से 56,000 की फिरौती मांगी है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने सेना के वरिष्ठ अधिकारी एन.के. सिंह के साथ हुई बैठक के बाद कहा, "यदि आतंकवादियों को कोई राजनीतिक समर्थन हासिल नहीं होता तो उग्रवाद की समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications