महात्मा गांधी का कृतज्ञ है अमेरिका : ओबामा
ओबामा ने ह्वाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, "महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को याद करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है जो पूरी दुनिया के लोगों और राजनीतिक आंदोलनों को लगातार प्रेरित करता है।"
" हम भारत के लोगों के साथ एक महान आत्मा की जयंती के जश्न में शामिल हैं जिसने अपना जीवन न्याय, सहिष्णुता, और अहिंसक प्रतिरोध के माध्यम से बदलाव के समर्पित कर दिया।"
ओबामा ने कहा कि अमेरिकी नागरिक गांधी के प्रति बेहद कृतज्ञ है, जिनकी शिक्षाओं और संदेश को आत्मसात कर मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने नागरिक अधिकार आंदोलन के माध्यम से अमेरिकी समाज को एक नई दिशा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications