कर्नाटक में बाढ़, मृतकों की संख्या 71 हुई
भारी बारिश की वजह से बीजापुर जिले में 23, गुलबरगा में 13, राइचुर में 11, कोप्पल में 10, बागलकोट में 10 और बेल्लारी में सात लोगों की मौत हो गई। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर और नौकाओं की सहायता ली जा रही है।
प्रभावित सात जिलों में राहत और बचाव कार्यो के लिए मुख्यमंत्री बी.एस.येदुरप्पा ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य सरकार ने राहत कार्यों के लिए तत्काल 100 करोड़ रुपये दिए हैं।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आर.पी.जगदीश ने आईएएनएस से कहा कि प्रभावित जिलों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टर को बचाव कार्य में लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications