स्तन कैंसर के खतरे को कम कर सकती है जोरदार कसरत
वाशिंगटन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिन महिलाओं में रजोनिवृत्ति हो चुकी है वे स्वयं को सामान्य या जोरदार कसरत में व्यस्त रखकर स्तन कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं। एक नए अध्ययन में इसका खुलासा किया गया है। एक से सात अक्टूबर के बीच स्तन कैंसर सप्ताह मनाया जा रहा है।
अध्ययनकर्ता व यूएस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (यूएसएनसीआई), मेरीलैंड के ट्रिसिआ एम. पीटर्स के मुताबिक, "जोरदार कसरत से कुछ समय के लिए कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। यद्यपि यह नया अध्ययन व्यक्ति के जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में कसरत की विभिन्न तीव्रताओं के महत्व को बताता है।"
अध्ययन के लिए करीब 110,000 रजोनिवृत्त महिलाओं से उनके जीवन की विभिन्न अवस्थाओं, 15-18 वर्ष आयु, 19-29 वर्ष, 35-39 वर्ष आयु में व अंतिम दस वर्षो के दौरान रही शारीरिक सक्रियताओं के संबंध में पूछा गया था।
6.6 वर्षो की समीक्षा में पाया गया कि जो महिलाएं अपने अंतिम 10 वर्षो में सात घंटे की मध्यम से लेकर जोरदार साप्ताहिक कसरत करती रहीं उनमें कैंसर की संभावना कसरत न करने वाली महिलाओं की अपेक्षा 16 प्रतिशत कम थी।
यूएसएनसीआई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक युवावस्था में सक्रिय महिलाओं की शारीरिक सक्रियता और स्तन कैंसर के बीच कोई संबंध नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications