साहित्य के नोबल पुरस्कार की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अगले गुरुवार को नए स्थाई सचिव पीटर इंग्लुंड यह घोषणा करेंगे। पीटर ने इस साल की शुरूआत में होरेस इंग्डाल का स्थान लिया था।
पिछले वर्ष का नोबल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक जीन-मेरी ली क्लीजिओ ने जीता था।
औषधि, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, शांति व अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबल पुरस्कार की तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
2009 के साहित्य के नोबल पुरस्कार के संभावित विजेताओं में अमेरिकी लेखक थॉमस पिनकोन, फिलिफ रोथ और जोयस कैरोल ओएट्स के नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं।
चर्चा में इतावली लेखक एन्टोनिया टाबुकी और क्लॉडियो मेगरिस व जापानी लेखक हारुकी मुराकामी, इजरायली लेखक एमोस ऊज सहित कुछ अन्य लेखकों के नाम भी शामिल हैं।
पांच अक्टूबर को औषधि के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा के साथ नोबल पुरस्कारों की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो जाएगा।
भौतिक शास्त्र के पुरस्कार की छह अक्टूबर व रसायनशास्त्र के पुरस्कार की सात अक्टूबर को घोषणा होगी। नौ अक्टूबर को नॉर्वे के ओस्लो में शांति पुरस्कार की घोषणा होगी।
10 दिसम्बर को स्टॉकहॉम व ऑस्लो में पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications