प्रधानमंत्री का पंचायती राज संस्थाओं में सुधार का आह्वान (लीड-1)
शुक्रवार को नई दिल्ली में पंचायती राज की 50वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा, "संविधान के 73वें संशोधन में कहा गया है कि राज्य की विधायिकाओं को पंचायती राज संस्थाओं को बेहतर बनाना चाहिए ताकि स्थानीय निकाय मजबूत हो और सामाजिक न्याय व आर्थिक विकास कार्यक्रमों में भागीदारी कर सके।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "लेकिन अभी तक ऐसा प्रभावी ढंग से नहीं हो सका है। हमें पंचायती राज व्यवस्था में सुधार लाना होगा।" उन्होंने कहा कि वर्ष 2009-2010 'ग्राम सभा' का साल होगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) का नाम बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कर दिया। उन्होंने कहा, "ग्राम स्वराज में हमेशा विश्वास करने वाले महात्मा के प्रति हमारी यह श्रद्धांजलि है।"
समारोह में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सी.पी.जोशी ने भी हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications