आईआईटी शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं होगी (लीड-1)
आईआईटी संकाय संघ के साथ एक घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद सिब्बल ने कहा," गांधी जयंती के अवसर पर हम देश को अच्छी खबर देना चाहते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और सरकार के बीच कोई मुद्दा नहीं रह गया है।"
आईआईटी संकाय संघ के प्रमुख एम. थेनमोजी ने कहा कि इस फैसले को लेकर वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग को मंत्री ने स्वीकार कर लिया है।
आईआईटी दिल्ली के संकाय के एक सदस्य ए.के. मित्तल ने आईएएनएस को बताया," कपिल सिब्बल द्वारा हमारी मांगे मान लिए जाने के बाद हम खुश हैं। हम केवल वेतन को लेकर चिंतित नहीं हैं। अब सिब्बल ने हमसे पदोन्नति और नई नियुक्यिों को लेकर स्पष्ट रुप से बात की है। "
गौरतलब है कि गत 24 सितंबर को आईआईटी संकाय के करीब 2,000 सदस्य अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर चले गए थे।
मुंबईआईआईटी के एक प्रोफेसर सौम्यो मुखर्जी ने कहा,"माननीय मंत्री ने कहा है कि हम किसी भी समय आप से मिलकर समस्या को सुलझाएंगे। लचीलेपन की हमारी मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications