बांग्लादेश की गैस अन्वेषण नीति में निर्यात तीसरा विकल्प
सरकारी क्षेत्र की कंपनी पेट्रोबांग्ला के अध्यक्ष मुक्तदिर अली ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, " हमारा मानना है कि गैस के निर्यात की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि पहले से ही हमारे यहां गैस की कमी है।"
पेट्रोबांग्ला के अध्यक्ष का यह बयान शेख हसीना सरकार द्वारा इस साल बंगाल की खाड़ी के ऊपरी क्षेत्र के तीन ब्लाकों को सीमित बोली के लिए खोले जाने के फैसले के बाद आया है। विपक्षी दल और पर्यावरणविद् सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
पेट्रोबांग्ला को अपतटीय ब्लाकों से गैस खरीदने का पहला अधिकार है। अगर वह खरीदने इंकार करती है तो गैस घरेलू बाजार में बेची जाएगी।
अली ने स्पष्ट किया कि गैस के निर्यात का सवाल तब आएगा जब पेट्रोबांग्ला गैस नहीं खरीदेगी।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications