व्यापार बढ़ाने के लिए भारत-कनाडा कार्ययोजना पर सहमत
आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्षों ने नागरिक परमाणु सहयोग, निवेश को बढ़ावा और सुरक्षा, दोनों देशों के उच्च स्तरीय नेताओं के दौरों और भारत-कनाडा मुख्यकार्यकारी अधिकारी स्तर की बैठकों पर विचार विमर्श किया।
भारत के वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने अपने कनाडाई समकक्ष के साथ गुरुवार को ओट्टावा में बातचीत की।
बातचीत के दौरान दोनो पक्षों ने कृषि, पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण, ऑटो सेक्टर, खनिज संसाधनों, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications