आईआईटी संकाय और सरकार के बीच विवाद खत्म
सिब्बल ने कहा है कि आईआईटी संकाय के शिक्षकों के वेतन ढांचे में कोई परिवर्तन नहंी होगा।
आईआईटी संकाय संघ के साथ चार घंटे तक चली बैठक के बाद सिब्बल ने कहा," गांधी जयंती के अवसर पर हम देश को अच्छी खबर देना चाहते हैं। भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थानों और सरकार के बीच कोई मुद्दा नहीं रह गया है।"
आईआईटी संकाय संघ इस फैसले को लेकर काफी खुश है और उसने कहा है कि उनकी मांग को मंत्री द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications