वाराणसी में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे
वाराणसी के राजकीय रेलवे प्रभारी वी.एन.दुबे ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना करीब सुबह 10 बजे हुई, जब वाराणसी से मुगलसराय जा रही एक मालगाड़ी के कैंट स्टेशन से कुछ दूरी पर छह बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
दुबे ने कहा कि रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वाराणसी-मुंबई रेल मार्ग पर करीब एक दर्जन रेलगाडियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications