नक्सलियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
बस्तर क्षेत्र के अलावा राज्य के कई महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को मुस्तैद कर दिया गया है।
रायपुर से 300 किलोमीटर दूर बस्तर क्षेत्र के मुख्य कस्बे जगदलपुर में सरकारी भवनों की सुरक्षा के लिए राज्य के पुलिसकर्मियों और सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सैनिकों को तैनात किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर क्षेत्र) टी.जे.लांगकुमार ने आईएएनएस को बताया, "बस्तर क्षेत्र के जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था हमेशा चौकस रहती है लेकिन नक्सलियों के हड़ताल को देखते हुए सुरक्षा के तौर पर पुलिसकर्मियों को नयी जगहों पर तैनात किया गया है।"
रायपुर में भी सभी महत्वपूर्ण जगहों, सरकारी भवनों , राज्य सचिवालय , पुलिस मुख्यालयों, मंत्रियों के आवासों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications