आंध्र में बाढ़, मृतकों की संख्या 26 हुई
राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यो के लिए सेना से मदद मांगी है। बाढ़ से सबसे अधिक महबूबनगर और कुरनूल जिला प्रभावित हुआ है।
महबूबनगर और कुरनूल जिले के कई गांवों में गुरुवार से ही बाढ़ जैसी स्थिति है। गुरुवार को महबूबनगर में सात और कुरनूल में चार लोगों की मौत डूबने से हो गई थी।
करीमनगर जिले में बुधवार रात बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वहीं भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने बुधवार को महबूबनगर जिले में फंसे पांच छात्रों को बाहर निकाला था।
महबूबनगर के तीन गांवों का जिले के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। कुरनूल जिले में 12,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री के.रोसैया ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने प्रभावित इलाकों में सहायता और बचाव कार्य को लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications