भारी भूस्खलन से कोंकण रेल सेवाएं बाधित
रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली-गोवा राजधानी सहित चार ट्रेनों को तेज बारिश और भूस्खलन की वजह से अस्थाई तौर पर रोकन पड़ा। गोवा से कर्नाटक और केरल जाने वाली ट्रेन और दिल्ली तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस को उत्तरी कर्नाटक के भटकल स्टेशन पर रोका गया था।
कोंकण रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी बब्बन घटगे ने आईएएनएस को बताया," गोवा के दक्षिण में स्थित कानाकोना में सुबह 5.30 बजे भूस्खलन और तेज बारिश की वजह से रेल यातायात रोकना पड़ा।"
घटगे ने कहा कि शुक्रवार की शाम तक रेल सेवाएं शुरु होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications