चिदंबरम को ले जा रहे विमान में तकनीकी खराबी
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को विमान ने सुबह 6.35 बजे उड़ान भरी। उड़ान भरने के 30 मिनट बाद तकनीकी खराबी का पता चलने पर विमान वापस लौट गया।
तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद विमान ने सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी और 9.40 बजे कोयम्बटूर हवाई अड्डे पर उतरा।
चिदंबरम शुक्रवार शाम को कोयम्बटूर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications