नौसेना के गोताखोर कर रहे शवों की खोज
इदुक्की के पुलिस अधीक्षक पी.के.कुट्टापेयी ने कहा कि गोताखोर अभी भी शवों की खोज कर रहे हैं।
कुट्टापेयी ने आईएएनएस को बताया, "अभी तक लापता लोगों के बारे में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गयी है। ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि चार लापता लोगों का अभी भी पता लगाया जाना बाकी है। गोताखोर अपना प्रयास जारी रखे हुए हैं।"
इस दुर्घटना में मरने वालों में दिल्ली और तमिलनाडु के 12-12 लोग शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और पंश्चिम बंगाल के पांच-पांच, जबकि कर्नाटक और केरल के तीन-तीन और मुंबई का एक व्यक्ति शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications