Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंध्र में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल

दूसरी ओर मामले की जांच कर रही एजेंसियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली है। हादसे के कारणों की जांच के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने चार एजेंसियों को जांच का आदेश दिया था लेकिन इन एजेंसियों को जांच में अभी तक कोई भी अहम सफलता नहीं मिली है।

जांच एजेंसियों ने शुरूआती जांच में ऐसे संकेत मिले थे कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ लेकिन अभी तक कोई भी एजेंसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

राजशेखर रेड्डी ने अपने विशेष सचिव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य दो पायलटों के साथ हैदराबाद से चित्तूर जाने के लिए बेल 430 हेलीकॉप्टर पर सवार हुए थे। हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के एक घ्ांटे बाद ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया और मुख्यमंत्री सहित हेलीकॉप्टर में सवार अधिकारियों और पायलटों की मौत हो गई थी।

एक ओर जांच एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच में लगीं हैं वहीं राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर की अचानक मौत से पैदा हुए नए हालात की चुनौतियों से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है।

राजशेखर के अंतिम संस्कार के पहले ही समर्थकों ने उनके पुत्र जगमोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी लेकिन पार्टी अभी ऐसा करने को तैयार नहीं दिखती। इससे राज्य में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+