मरने वालों की संख्या 1100 हुई

मरने वालों की संख्या 1100 हुई

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100 हो गई है.

बुधवार को सुमात्रा में भूकंप आया था. राहतकर्मियों को अब भी भूकंप से हुए विनाश का पूरा अंदाज़ा नहीं मिल पाया है.

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कार्यों के प्रमुख जॉन होम्स का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

जॉन होम्स ने कहा है कि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और घायलों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है.

उन्होंने कहा, "जो ताज़ा आँकड़े हमारे पास हैं, उसके मुताबिक़ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100 हो गई है. बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है."

सुमात्रा के पडांग शहर में हालात सबसे बदतर है. यहाँ कई इमारतें पूरी तरह तबाह हो गई हैं और अधिकारियों को आशंका है कि इन इमारतों के मलबे में बड़ी संख्या में लोग दबे हो सकते हैं.

सहायता इस शहर में सहायता सामग्री पहुँचनी शुरू हो गई है लेकिन अब भी फ़ोन लाइनें और बिजली की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है. भूकंप प्रभावित अन्य इलाक़ों से अभी पूरी संपर्क नहीं हो पाया है.

इस शहर में सहायता सामग्री पहुँचनी शुरू हो गई है लेकिन अब भी फ़ोन लाइनें और बिजली की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है. भूकंप प्रभावित अन्य इलाक़ों से अभी पूरी संपर्क नहीं हो पाया है.

बुधवार को पश्चिमी सुमात्रा प्रांत की राजधानी पडांग के आसपास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बम्बांग युधोयोनो ने कुछ भूकंप प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया. उन्होंने कहा, "मैंने राहतकर्मियों से कहा है कि वे टीम के रूप में और बचे हुए लोगों की तलाश के लक्ष्य के साथ काम करें. ये एक प्राकृतिक आपदा है और इससे निपटने के लिए हमें मज़बूत होना पड़ेगा."

इंडोनेशिया के स्वास्थ्य अधिकारी पहले से ही ये आकलन कर रहे थे कि मरने वालों की संख्या हज़ारों में हो सकती है.

पडांग शहर के आसपास गुरुवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई. लेकिन इससे किसी तरह के नुक़सान की अब तक कोई ख़बर नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+