उत्तर प्रदेश में अगवा सभासद मुक्त
सिंह को अपहरणकर्ताओं ने बुधवार शाम फिरोजाबाद के मुख्य बाजार से अगवा कर लिया था। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आगार-फिरोजबाद राजमार्ग पर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
सिंह को अपहरणकर्ता स्कॉर्पियो कार में ले जा रहे थे। पुलिस महानिरीक्षक ब्रज भूषण ने कहा कि पुलिस ने सिंह को अपरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया है और सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटने के बाद सिंह को एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वह लगातार उल्टी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद से आगरा के रास्ते में अपहरणकर्ता सिंह को लगातार मारते रहे, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
पुलिस को आशंका है कि सिंह का एक ठेकेदार के साथ कमीशन को लेकर विवाद चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications