क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

केरल में नाव दुर्घटना में 30 पर्यटक डूबे

By Staff
Google Oneindia News

Keral Boat Capsize
थेक्केडी। केरल के पेरियार वन्यजीव अभयारण्य में बुधवार शाम को हुई एक नाव दुर्घटना में कम से कम 30 पर्यटक डूब गए। पुलिस को औऱ लोगों के डूबे होने की आशंका है। राहत कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने इस दुर्घटना पर गहर दुख व्यक्त किया है और जांच का अदेश दिया है। केरल पर्यटन विकास निगम की नाव पर करीब 76 पर्यटक सवार थे। ज्यादातर पर्यटक कर्नाटक के थे जबकि कुछ विदेश के थे। नाव थेक्केडी के पास एक कृत्रिम झील में डूब गई।

राहत कार्य में जुटे एक वन कर्मचारी सुभाष ने कहा कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो डबल डेकर नाव का ऊपरी हिस्सा नीचे की तरफ था। सुभाष ने कहा कि उसने शीशा को तोड़कर करीब चार लोगों को बचाया। उसने कहा कि हमारी टीम ने करीब 20 लोगों को बचाया है।

पेरियार अस्पताल का दृश्य हृदय विदारक था। यहां करीब 20 शवों को लाया जा चुका था। अस्पताल के बाहर एक महिला छाती पीटकर रो रही थी। उसे बताया गया था कि उसके दोनों बेटे नहीं रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X