गहलोत ने पंचायती राज समारोह की तैयारी का जायजा लिया
मुख्यमंत्री ने बी.आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित होने वाली जनसभा के लिए बनाए गए पंडाल, मंच, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री को जिला कलक्टर डॉ. समित शर्मा ने की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। उल्लेखनीय है कि प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर में ही देश में पंचायती राज का उद्घाटन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications