पीसीपीआईआर की स्थापना को लेकर समझौता
आन्ध्र प्रदेश सरकार का विशाखापट्टनम तथा पूर्वी गोदावरी जिलों के 603़ 58 वर्ग किलोमीटर विशाखापट्टनम-काकीनाड़ा-राजमुंद्री क्षेत्र में पीसीपीआईआर की स्थापना का प्रस्ताव है। इस क्षेत्र में 269़ 44 वर्ग किलोमीटर प्रसंस्करण हिस्सा है जो पीसीपीआईआर नीति के नीति के अनुरूप है। इस नीति में क्षेत्र का कम से कम 40 प्रतिशत हिस्सा प्रसंस्करण के अंतर्गत होना चाहिए। इस क्षेत्र में बाकी 334़14 वर्ग किलोमीटर जमीन गैर प्रसंस्करण हिस्सा होगा और वहां रिहायशी, वाणिज्यिक तथा अन्य सामाजिक एवं संस्थानात्मक अवसंरचना होंगे।
आंध्र प्रदेश के इस पीसीपीआईआर क्षेत्र की स्थापना के लिए 343000 करोड़ रुपये के कुल निवेश होने का अनुमान है। इससे प्रत्यक्ष रूप से करीब सवा पांच लाख तथा परोक्ष रूप से करीब 6 लाख 73 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications