सुजाता राव ने कार्यभार संभाला
राव स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रशासनिक अनुभव रखती हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव बनने से पूर्व वह एड्स नियंत्रण विभाग की सचिव और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की महानिदेशक के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। उन्हें केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में निदेशक, संयुक्त सचिव और अवर सचिव के पदों पर कार्य करने का भी अनुभव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications