लांबा बने सैन्य प्रशिक्षण कमान के प्रमुख
एक बयान में कहा गया, "लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस.लांबा एआरटीआरएसी के 15वें जनरल ऑफिसर इन कमांड हैं।"
पदभार संभालने के बाद लांबा ने कहा, "मेरी प्राथमिकता सैनिकों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार करना और उनके युद्धकौशल में सुधार लाना है। "
लांबा ने लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल का स्थान लिया। जसवाल को उत्तरी कमान का जनरल ऑफिसर इन कमांड बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications