'100 आईटीआई का उत्कष्ट केन्द्र के रूप में उन्नयन' योजना की अवधि बढ़ी
100 आईटीआई को उत्ष्टता केन्द्र के रूप में विकसित करने की इस योजना की कुल लागत 160 करोड़ रुपए हैं, जिसका तीन चौथाई केन्द्र तथा एक चौथाई राज्यों को वहन करना है। पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम तथा 4 केन्द्र शासित प्रदेशों-लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, दमन व दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली को छोड़कर 22 राज्यों में इस योजना पर काम चल रहा है।
उक्त प्रस्ताव से इस योजना के बचे हुए कार्य 2009-10 तक पूरा कर लिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य आईटीआई का सशक्तीकरण, ज्यादा लचीलापन, कामकाज की दुनिया से बेहतर सम्पर्क तथा नित उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications