महिलाओं और बच्चों के प्रति हिसा के विरोध में देशव्यापी अभियान
इस अभियान की शुरुआत की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए आज महिला व बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और कल्याण सरकार की पहली प्राथमिकता है। कुल जनसंख्या का 48 प्रतिशत से अधिक हिस्सा महिलाओं का है और उन्हें देश व समाज के विकास का आधार माना जाता है, तथापि उनसे जुड़े मुद्दे व अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई देती है। वास्तविकता यह है कि घर और बाहर के परिवेश में महिलाओं के प्रति की जाने वाली क्रूरता की घटनाएं काफी चौंकाने वाली हैं।
तीरथ ने बताया कि महिला और बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए और उनके कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वाधार, शॉर्ट स्टे होम्स और उज्जवला जैसी योजनाएं विपत्ति में फंसी महिलाओं को राहत देने और उन्हें पुनस्र्थापित करने पर ध्यान दे रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications