राष्ट्रपति का गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर संदेश
राष्ट्रपति ने कहा, "विशेष रूप से गांधी जयंती के दिन जब भी मैं बापूजी को याद करती हूं, मैं उनकी नेतृत्वशक्ति, दर्शन और जीवन मूल्यों से अभिभूत हो जाती हूं। गांधीजी के नेतृत्व ने लाखों देशवासियों को आज़ादी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी। उन्होंने हमें निर्भय रहने, सच्चाई की ताकत को समझने का पाठ पढाय़ा और दृढ नि़श्चय के साथ गरीबी, अशिक्षा और भेदभाव से लड़ने को प्रेरित किया।"
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर हम सच्चाई और अहिसा के रास्ते पर चलने और चारों ओर शांति व सद्भाव का वातावरण बनाने व राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रतिज्ञा करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications