शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुले लेकिन कुछ देर के कारोबार के बाद उनमें गिरावट देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' वृद्धि के साथ 17,186.20 पर खुला। सुबह 10.25 बजे यह गिरावट के साथ 17,087.91 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बुधवार को 17,126.84 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी वृद्धि के साथ 5087.20 पर खुला। इसी समय यह भी गिरावट के रुख के साथ 5066.10 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 5083.95 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications