दिल्ली मेट्रो ने सितंबर में रोज कमाए 10 लाख रुपये
मेट्रो के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने कहा, "दिल्ली मेट्रो ने सितंबर माह में औसत 10,027,827 रुपये की कमाई की। मेट्रो की तीन लाइनों में से द्वारका-यमुना बैंक लाइन पर सर्वाधिक 4,139,892 रुपये की कमाई की गई। दिलशाद गार्डन-रिठाला लाइन पर 3,127,559 रुपये और जहांगीरपुरी-केंद्रीय सचिवालय लाइन पर 2,760,426 रुपये की कमाई की गई। "
दिल्ली मेट्रो ने सात सितंबर को सर्वाधिक राजस्व 11,865,996 रुपये कमाया।
दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 25 दिसंबर 2002 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications