महानंदा एक्सप्रेस में आगजनी मामले में 47 गिरफ्तार

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) ए.के.जैन ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि महानंदा एक्सप्रेस की बोगियों को फूंकने के आरोप में पुलिस ने आज 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में कुल 81 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।

जैन ने कहा कि हाथरस में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां ऐहितयातन अतिरिक्त पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) बल तैनात है। रेलगाड़ियों का परिचालन पूर्व की तरह सामान्य हो गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा करीब 100 साल पुराने हाथरस रेलवे स्टेशन को बंद करके सारे कार्य वहां से कुछ किलोमीटर दूर मेहू रेलवे स्टेशन से कराने का फैसले के विरोध में सैकड़ों स्थानीय लोग बुधवार को हाथरस स्टेशन पर विरोध जता रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से झ्झड़प हो गई।

करीब 100 से ज्यादा स्थानीय लोगों ने नई दिल्ली से कोलकाता के बीच चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोककर उसके छह डिब्बों में आग लगा दी और रेलगाड़ी के इंजन के पीछे लगी बोगी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी छह डिब्बे बुरी तरह से जल गए हैं।

हालात काबू में करने मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए उन पर हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़े। जिस पर उग्र भीड़ ने स्टेशन में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथरस स्टेशन बंद हो जाने से आवाजाही में समस्याएं आएंगी। क्योंकि मेहू स्टेशन शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+